लूट, मारपीट और धमकी देने वाले गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

रामनगर में लूटपाट, मारपीट और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में सक्रिय गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंग के सरगना कौशल चिलवाल समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज...

लूट, मारपीट और धमकी देने वाले गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई...
JJN News Adverties

रामनगर में लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट और लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने गैंग के सरगना समेत चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 

सूचना के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग का संचालन इंद्रा कॉलोनी निवासी कौशल चिलवाल कर रहा था। जिसके साथ मिलकर भवानीगंज निवासी हर्षित कोहली, पुछड़ी निवासी तनिष्क बोहरा और पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी आकरित राघव क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
जहाँ पुलिस के अनुसार, गैंग की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था और कई लोग शिकायत दर्ज कराने से भी कतरा रहे थे। वहीं पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के मुताबिक़, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
 

इसी के साथ, पुलिस ने बताया कि गैंग के सरगना कौशल चिलवाल के खिलाफ रामनगर और कालाढूंगी थानों में पहले से ही एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties