एडीएम का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश!!

रामनगर में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में आम जनता की समस्याओं का समाधान किया गया।

 एडीएम का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश!!
JJN News Adverties

रामनगर में आम जनता की समस्याओं का समाधान अब सीधे एक ही मंच पर किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, वहीं प्रशासन ने मौके पर ही उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी। आपको बतादे की, रामनगर विकासखंड परिसर में आयोजित इस शिविर में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 27 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जबकि दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण भी वितरित किए गए

वहीं, शिविर में कुल 39 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सड़क, बिजली, पानी और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुखता से उठीं। सरकारी जमीनों और नहरों पर अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम विवेक राय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस और राजस्व विभाग की मदद से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties