यहाँ तेज रफ्तार का कहर!  जिप्सी से टकराई बाइक, मची चीख-पुकार

रामनगर के पाटकोट मार्ग पर एक बाइक और जिप्सी वाहन की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

यहाँ तेज रफ्तार का कहर!  जिप्सी से टकराई बाइक, मची चीख-पुकार
JJN News Adverties

रामनगर से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाटकोट मार्ग पर बाइक और जिप्सी वाहन की जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
 

वही घटना बुधवार दोपहर रामनगर-सीताबनी मार्ग पर पाटकोट के पास हुई। बताया जा रहा है कि ग्राम जस्सागांजा निवासी दर्शन, मोहित और भूपेंद्र बाइक से सीताबनी की ओर से रामनगर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की भिड़ंत एक जिप्सी वाहन से हो गई।
 

बता दे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।


इसी बीच अस्पताल की चिकित्सक डॉ. हिमानी के अनुसार तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। दर्शन और मोहित की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि भूपेंद्र का इलाज रामनगर अस्पताल में जारी है। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक नशे की हालत में बताए जा रहे हैं

JJN News Adverties
JJN News Adverties