रामनगर में पिता पर बेटी से अश्लील हरकत का आरोप, मां ने कराया मुकदमा दर्ज !

रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने पति पर 22 वर्षीय बेटी को अश्लील मैसेज भेजने और गलत हरकत करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं।

रामनगर में पिता पर बेटी से अश्लील हरकत का आरोप, मां ने कराया मुकदमा दर्ज !
JJN News Adverties

जिस पिता को बेटी की सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल माना जाता है, जब उसी पर बेटी से गलत हरकत करने के आरोप लग जाएं, तो रिश्तों पर भरोसा भी टूटने लगता है। दरअसल, रामनगर से सामने आया ये मामला हर किसी को झकझोर कर रख देगा, जहां एक मां ने अपने ही पति पर बेटी को अश्लील मैसेज भेजने और गलत हरकत की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 


बता दे, पूरा मामला रामनगर की इंद्रा कॉलोनी का बताया जा रहा है। वही पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपनी ही बेटी को व्हाट्सएप पर अश्लील और गंदे संदेश भेजता था। इतना ही नहीं, वो बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था। वही महिला के मुताबिक बेटी ने खुद उसे इस पूरे मामले की जानकारी दी। जब उसने पति से इस बारे में सवाल किया तो आरोपी ने उल्टा पत्नी को ही धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि पति लगातार डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।


तहरीर में महिला ने कहा कि उसे डर है कि कहीं आरोपी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ कोई गलत हरकत न कर बैठे। इसी आशंका के चलते उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक द्वारा युवती के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties