रामनगर में पुलिस पर उठे सवाल, कलश यात्रा में लूटी गई चैनों का सुराग नहीं 

रामनगर:कलश यात्रा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने के 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। व्यापारियों और पीड़ित परिवारों ने नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की।

रामनगर में पुलिस पर उठे सवाल, कलश यात्रा में लूटी गई चैनों का सुराग नहीं 
JJN News Adverties

रामनगर में 15 दिन पहले कलश यात्रा के दौरान हुई लाखों रुपये की चेन चोरी की वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसी को लेकर अब व्यापारियों और पीड़ित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
 

दरअसल 25 मई को रामनगर में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने चार महिलाओं के गले से लाखों रुपये की सोने की चैनें पार कर दी थीं। इतना ही नहीं, यात्रा में शामिल कई लोगों की जेबें भी काट ली गई थीं। वही घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका।
 

रविवार को इस मामले को लेकर नगर के व्यापारियों और पीड़ित परिवारों की कोसी रोड स्थित रामलीला परिसर में बैठक हुई। जहां बैठक में व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है और बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

 

व्यापारियों की बैठक के दौरान कोतवाल सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों और पीड़ित परिवारों से वार्ता करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए पूरी गंभीरता और मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चेन चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो फिर एक बड़ी बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties