पर्यटन सीजन में खुदाई, शहर हुआ जाम!

जून की छुट्टियों में बढ़ी पर्यटकों की भीड़ के बीच रामनगर में एनएच-309 पर चल रहे पुलिया निर्माण और खुदाई कार्य से शहर जाम की चपेट में आ गया।

 पर्यटन सीजन में खुदाई, शहर हुआ जाम!
JJN News Adverties

जून की छुट्टियों के चलते रामनगर और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों की भारी आवाजाही जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर भरतपुरी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास एनएच विभाग द्वारा पुलिया निर्माण और खुदाई कार्य शुरू किए जाने से पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया।आपको बता दे  बुधवार को रानीखेत रोड, आमडंडा, भवानीगंज, कोसी बैराज समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

 

साथ ही घंटों तक जाम में फंसे रहने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं, उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान ने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस तरह का कार्य शुरू करने से पहले प्रशासन को जानकारी दी जानी चाहिए थी। यदि पहले सूचना मिलती तो ट्रैफिक प्रबंधन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती थी इसी में एसडीएम ने बताया कि एनएच विभाग को दिन के बजाय रात में निर्माण कार्य कराने की सलाह दी गई है, ताकि यातायात प्रभावित न हो। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था सामान्य करने की मांग की है।

JJN News Adverties