हल्द्वानी में बेक़ाबू कैंटर ने ली जान  ड्यूटी से लौट रहे युवक को कुचला

हल्द्वानी में ड्यूटी कर घर लौट रहे रोडवेज चालक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हल्द्वानी में बेक़ाबू कैंटर ने ली जान  ड्यूटी से लौट रहे युवक को कुचला
JJN News Adverties

हल्द्वानी में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे रोडवेज चालक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। वही इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के मुताबिक गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी 44 साल के अजय सिंह कुंजवाल काठगोदाम डिपो में रोडवेज चालक के पद पर तैनात थे। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वो अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।


बताया जा रहा है कि जैसे ही अजय सिंह अपने घर के नजदीक पहुंचे, तभी चोरगलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वो करीब 30 मीटर दूर जा गिरे। इतना ही नहीं बल्कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।


बता दे, स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बिष्ट की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वही सूचना मिलने पर पुलिस ने करवाई हुए कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अजय सिंह अपने पीछे दो बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गए हैं। दूसरी ओर परिवार पर दुखों का पहाड़ इसलिए भी टूट पड़ा है क्योंकि कुछ साल पहले उनके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties