रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई!!

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है।

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई!!
JJN News Adverties


उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। रुड़की में विजिलेंस टीम ने तहसीलदार कार्यालय में तैनात एक पीआरडी कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तो वही रुड़की तहसील कार्यालय में तैनात पीआरडी कर्मी संदीप कुमार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक महिला की भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को रजिस्टर में दर्ज कराने के बदले शिकायतकर्ता से 4 हजार 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित द्वारा टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया। योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई में टीम ने आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस के अनुसार आरोपी रिश्वत की रकम किसी अन्य व्यक्ति को देकर मौके से भागने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। विजिलेंस विभाग ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

JJN News Adverties