हल्द्वानी टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास बने गहरे गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। रेलवे की लापरवाही के चलते अब तक मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है। जानिए पूरा मामला...
हल्द्वानी से रुद्रपुर को जोड़ने वाले व्यस्त दिल्ली हाईवे पर टांडा रेलवे क्रॉसिंग इन दिनों हादसों को खुला न्योता दे रही है। यहाँ सड़क पर बने गहरे गड्ढे किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार विभाग अब तक लापरवाह बना हुआ है। वही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान सामने आया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी रेलवे की है, लेकिन ठेकेदार का चयन न होने की वजह से काम अब तक शुरू ही नहीं हो सका है। जिस कारण लापरवाही का खामियाजा रोज़ाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। इसी बीच कमिश्नर दीपक रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए PWD विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह रेलवे से जल्द एनओसी लेकर मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करें।
अब देखना होगा कि प्रशासन की सख्ती के बाद कब तक ये गड्ढे भरते हैं… या फिर कोई बड़ा हादसा सिस्टम को जगाएगा।