रामनगर...स्कूल जा रहे 3 मासूम बच्चें हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार से टक्कर मार चालक फ़रार !

रामनगर में स्कूल जा रहे होमगार्ड और उसके तीन बच्चों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

रामनगर...स्कूल जा रहे 3 मासूम बच्चें हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार से टक्कर मार चालक फ़रार !
JJN News Adverties

रामनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला… जहां स्कूल जा रहे एक होमगार्ड और उसके तीन मासूम बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। दरअसल रामनगर कोतवाली में तैनात होमगार्ड प्रमोद कुमार सोमवार सुबह अपने गांव कामदेवपुर पीरूमदारा से बच्चों को बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कूल से कुछ दूरी पहले ही मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


वही हादसे में प्रमोद कुमार समेत उनकी 12 साल की बेटी महक, 14 साल की बेटी इशिका और 5 साल का बेटा हिमांश घायल हो गए। बता दे, आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच पीड़ित प्रमोद कुमार का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बहराल, पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties