हल्द्वानी के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी 2026 से शुरू होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल सचिव अमित सिन्हा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से संवाद किया।

हल्द्वानी के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी 2026 से शुरू होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
JJN News Adverties

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खेलों के बेहतर भविष्य को लेकर हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। वही इस कार्यक्रम में खेल सचिव अमित सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए,स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में अलग-अलग खेलों के कोच और खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया, जहां खेल सचिव ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से सीधा संवाद किया और खेलों से जुड़ी समस्याओं व संभावनाओं पर चर्चा की।


इसी बीच खेल सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि गौलापार में बनने वाली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के खेल क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दिशा में पहली महत्वपूर्ण शुरुआत है, जिसके जरिए खिलाड़ियों और कोचों से सुझाव लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।


इसी के साथ ही खिलाड़ियों ने भी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव को सराहा। खिलाड़ियों का कहना है कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने के बाद उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। मौके पे मौजूद जू-जित्सु खिलाड़ी नव्या पांडे ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा। फ़िलहाल, उत्तराखंड में खेलों के नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अब सरकार की कोशिश है कि समय पर इसका संचालन शुरू कर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दी जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties