आवारा कुत्ते का आतंक! बच्चों समेत 8 लोगों को काटा

रामनगर में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। देर रात बच्चों समेत 8 लोगों को कुत्ते ने काट लिया, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

आवारा कुत्ते का आतंक! बच्चों समेत 8 लोगों को काटा
JJN News Adverties

रामनगर में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। बता दे,  बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब 8 लोग कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। 
 

दरअसल, मामला रामनगर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र का है, जहां शनिवार देर रात एक आवारा कुत्ता लोगों के पीछे दौड़-दौड़कर हमला करता रहा। वही सबसे ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो इलाके में हड़कंप मच गया।
 

बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कई बच्चों और राह चलते लोगों को काट लिया। वही हमले के दौरान बच्चे बाहर खेल रहे थे, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के डर से देर रात तक लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।


घटना के बाद सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां अस्पताल के डॉ. तोहिद के मुताबिक करीब 8 लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties