रामनगर में सनसनी! युवक की मौत पर परिजनों ने खोला हत्या का शक

रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया गया था।

रामनगर में सनसनी! युवक की मौत पर परिजनों ने खोला हत्या का शक
JJN News Adverties

रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। आपको बता दे, की परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में 35 वर्षीय प्रमोद को रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम प्रमोद निवासी बंबाघेर बताया। वही सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। वही मृतक के पिता पनी राम का आरोप है कि बेलगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति प्रमोद को अपने घर ले गया था, जहां उसे शराब पिलाई गई और बाद में पति-पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। और परिजनों का दावा है कि घायल हालत में प्रमोद को रास्ते में छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसे में कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties