पुलिस कैंची धाम में व्यस्त! हल्द्वानी में 2 दुकानों से 50 हजार गायब 

हल्द्वानी में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट बाईपास रोड पर अज्ञात चोरों ने देर रात दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

पुलिस कैंची धाम में व्यस्त! हल्द्वानी में 2 दुकानों से 50 हजार गायब 
JJN News Adverties

एक तरफ कैंची धाम मेले को लेकर हल्द्वानी पुलिस अलर्ट मोड में हैं, तो दूसरी तरफ हल्द्वानी में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। बता दे, हल्द्वानी में बेखौफ चोरों ने देर रात दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई। दरअसल, मामला मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट बाईपास रोड का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही चोर दुकानों में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, लेकिन दुकानों के टूटे ताले और अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।  सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।


पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties