बीच सड़क पर बाघ की 'दबंग एंट्री', सड़क पर मच गई अफरा-तफरी!!

रामनगर में जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास सड़क पर अचानक एक बाघ आकर बैठ गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात थम गया और लोगों में दहशत फैल गई।

बीच सड़क पर बाघ की 'दबंग एंट्री', सड़क पर मच गई अफरा-तफरी!!
JJN News Adverties

चलती सड़क पर अचानक एक बाघ आकर बैठ जाए... तो ज़रा सोचिए क्या होगा? ऐसा ही हैरान कर देने वाला नज़ारा सामने आया, जहां जंगल से निकला एक बाघ सीधे सड़क पर आकर बैठ गया। वही बाघ को देखते ही वाहन चालकों के हाथ-पांव फूल गए और सड़क पर ट्रैफिक थम गया। 

दरअसल, उत्तराखंड के रामनगर में बीती रात उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं, जब जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ अचानक सड़क पर आकर बैठ गया। जिससे सड़क से गुजर रहे वाहन वहीं रुक गए और लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। करीब कुछ मिनट तक बाघ बेखौफ अंदाज में सड़क पर बैठा रहा और फिर आराम से जंगल की ओर लौट गया।

वही बाघ काफी देर तक सड़क पर आराम से बैठा रहा, मानो सड़क भी उसी की हो। इस दौरान किसी ने भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं की। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे नज़ारे को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ देर बाद बाघ खुद ही उठा और आराम से वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद ही सड़क पर यातायात दोबारा सामान्य हो सका।

JJN News Adverties