हल्द्वानी: चोरगलिया रोड पर एक टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हल्द्वानी की बड़ी खबर, जहां चोरगलिया रोड पर एक टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। यह मामला नंधौर वाइल्डलाइफ सेंचुरी क्षेत्र के पास का बताया जा रहा है, जहां सड़क पार करते हुए टाइगर का वीडियो सामने आया है। वही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर अचानक सड़क पर आता है और आराम से उसे पार कर जंगल की ओर बढ़ जाता है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, वन विभाग की ओर से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टाइगर की मौजूदगी ने इलाके में लोगों के बीच डर और उत्सुकता दोनों पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि नंधौर सेंचुरी में टाइगर की बढ़ती संख्या का यह संकेत हो सकता है, जो पर्यटन के लिहाज से सकारात्मक है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता भी जरूरी है।