पहाड़ी इलाके में फंसा युवक, 50 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित निकाला गया!!

नैनीताल की चाइना पीक पहाड़ी पर ट्रेकिंग के दौरान मुरादाबाद से आए 24 वर्षीय युवक साजिद फिसलकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

पहाड़ी इलाके में फंसा युवक, 50 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित निकाला गया!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के नैनीताल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।आपको बता दे नैनीताल की प्रसिद्ध चाइना पीक पहाड़ी पर ट्रेकिंग के दौरान मुरादाबाद से आए कुछ युवा घूमने पहुंचे थे।इसी दौरान मानपुर निवासी 24 साल के साजिद पुत्र खुर्शीद अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर युवक को ढूंढ निकाला।इसके बाद घायल साजिद को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक लाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।तो वही अच्छी बात यह है कि युवक की हालत अब स्थिर है और वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।यह घटना फिर एक बार पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रेकिंग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर करती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties