पिंडर नदी में डूबने से छात्रा की मौत, पूरे इलाके में पसरा मातम!!

कर्णप्रयाग में पिंडर नदी में नहाने गई 11वीं की छात्रा अमृता की डूबने से दुखद मौत हो गई। दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई और हादसा हो गया।

पिंडर नदी में डूबने से छात्रा की मौत,  पूरे इलाके में पसरा मातम!!
JJN News Adverties

कर्णप्रयाग में एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई 11वीं की छात्रा अमृता की नदी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर पहले तक हंसी-मजाक कर रही छात्रा अचानक गहरे पानी में समा गई और देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गईं।कर्णप्रयाग से बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां पिंडर नदी में नहाने गई 15 साल की छात्रा की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा की पहचान 15साल की अमृता पुत्री मनोज कुमार निवासी गांधीनगर के रूप में हुई है। अमृता जीजीआईसी कर्णप्रयाग में 11वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रविवार को अमृता अपनी सहेलियों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और डीडीआरएफ की टीम के साथ तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद छात्रा को नदी से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमृता को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties