एक को बचाने गए मां और भाई भी नहीं लौटे! पानी की टंकी में 3 की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी की टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 55 वर्षीय मां और उनके दो बेटे शामिल हैं।

एक को बचाने गए मां और भाई भी नहीं लौटे! पानी की टंकी में 3 की दर्दनाक मौत
JJN News Adverties

हल्द्वानी के गौलापार से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पानी की टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 55 साल की मां और उनके दो बेटों की जान चली गई, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, गौलापार के मानपुर पश्चिम गांव में रहने वाली सरस्वती देवी के घर में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनका बड़ा बेटा टंकी के अंदर शटरिंग खोलने के लिए गया, लेकिन कुछ ही देर में वह वहीं बेहोश हो गया। ये देखकर मां सरस्वती देवी उसे बचाने के लिए टंकी के अंदर पहुंचीं, लेकिन वह भी बेहोश हो गईं। इसके बाद, बड़े भाई और मां को बचाने के लिए छोटा बेटा भी टंकी के अंदर गया और वो भी बेहोश हो गया। वही आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

JJN News Adverties