हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा बोलेरो के पहिए के नीचे आया व्यक्ति 

नैनीताल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान व्यक्ति डिवाइडर से सड़क पर गिर गया , तभी पीछे से आ रही बोलेरो टैक्सी का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा बोलेरो के पहिए के नीचे आया व्यक्ति 
JJN News Adverties

हल्द्वानी के व्यस्त नैनीताल रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, MBPG कॉलेज के पास एक व्यक्ति सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया या उसे चक्कर आ गया, जिससे वह सीधे सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय काठगोदाम की ओर से आ रही एक बोलेरो टैक्सी वहां पहुंची और वाहन का पिछला पहिया सड़क पर गिरे व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया। वही ये हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही नैनीताल रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। हालांकि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार नहीं हुआ और उसने वाहन रोक दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि वो अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। वही ये हादसा एक बार फिर सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानी और व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जरूरत को उजागर करता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties