UKSSSC ने खोले रोजगार के दरवाजे, कृषि विभाग में 90 वैकेंसी !!

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोगने कृषि और पशुपालन विभाग में कुल 90 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक जैसे पद शामिल हैं।

 UKSSSC ने खोले रोजगार के दरवाजे, कृषि विभाग में 90 वैकेंसी !!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बतीयदे की उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने कृषि विभाग और पशुपालन विभाग में कुल 90 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इस आयोग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बतादे की जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं पशुपालन विभाग में चारा सहायक ग्रुप-3 का एक पद भी शामिल किया गया है।

इस तरह कुल 90 रिक्त पदों को भरा जाएगा। वही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करते समय हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण पत्र और आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। UKSSSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties