UKSSSC Exam पर कड़ा पहरा खुद MBPG कॉलेज पहुंचे SSP

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा नैनीताल जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। हल्द्वानी के MBPG कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का एसएसपी ने निरीक्षण किया।

UKSSSC Exam पर कड़ा पहरा खुद MBPG कॉलेज पहुंचे SSP
JJN News Adverties

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा आज नैनीताल जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही है। वही परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।


इसी क्रम में हल्द्वानी के MBPG कॉलेज समेत जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


वही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों की DFMD और HHMD के जरिए सघन जांच की जा रही है। इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।


बता दे, LIU और SOG की टीमें भी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है, जबकि जोनल और सेक्टर अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties