उत्तराखंड कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें छह सालो के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।आपको बता दे प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया है।साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि 30 जून को पिथौरागढ़ में आयोजित *'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन'* के दौरान, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई।इतना ही नहीं प्रदेश नेतृत्व ने पहले तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था।
साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी से रिपोर्ट तलब की गई। जहाँ रिपोर्ट और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के आधार पर ये अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।आपको बता दे प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।