उत्तराखंड : महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल ,और फिर ?

उत्तराखंड में महिला सहायक प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साइबर अपराध शाखा ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तराखंड : महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल ,और फिर ?
JJN News Adverties

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर एक महिला प्राध्यापक की कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 


जानकारी के मुताबिक कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में कार्यरत एक सहायक प्राध्यापक ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वही शिकायत में आयुष नेगी, प्रशांत जोशी और भावेश पांडे पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भवाली के एक व्यापारी नेता के साथ उनकी कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की।


जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर अपराध शाखा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो को विभिन्न मंचों से हटवाया। बता दे, पुलिस ने सूचना विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के पर्यवेक्षण में की जा रही है। जहां पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी की निजी सामग्री प्रसारित करना गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties