हल्द्वानी..विधायक के बेटे से जमीन घोटाला, 14 साल बाद खुला राज—5 भाइयों पर FIR !

विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत से जमीन खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच भाइयों ने सरकारी जमीन को अपने खेत में शामिल कर बेच दिया।

हल्द्वानी..विधायक के बेटे से जमीन घोटाला, 14 साल बाद खुला राज—5 भाइयों पर FIR !
JJN News Adverties

हल्द्वानी से एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है, जहां इस बार ठगों ने आम जनता नहीं, बल्कि बीजेपी विधायक के बेटे को ही निशाना बना लिया। मामला 14 साल पुराना है, लेकिन अब पुलिस कार्रवाई के बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, कालाढूंगी से बीजेपी विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत के साथ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच सगे भाइयों ने मिलकर उन्हें सरकारी भूमि बेच दी। जानकारी के मुताबिक, विकास भगत ने 30 मार्च 2012 को ग्राम नंदपुर कठघरिया के पांच भाइयों—नवीन चंद्र, खीमानंद, मोहन चंद्र, कैलाश चंद्र और उमेश चंद्र से करीब 6691 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। उस समय यह जमीन पूरी तरह वैध बताई गई थी।


लेकिन साल 2019 में जब विकास भगत ने इस जमीन को आगे बेचने की कोशिश की, तब बड़ा खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि जमीन के हिस्से में सरकारी भूमि, सड़क और सिंचाई विभाग की गूल भी शामिल थी, जिसे अवैध रूप से निजी जमीन में जोड़कर बेच दिया गया था। प्रशासन ने 2020 में जांच कराई, जिसमें पुष्टि हुई कि आरोपियों ने गूल को नुकसान पहुंचाकर उसे अपनी जमीन में मिला लिया था। इसके बाद विवादित जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। 

बताया जा रहा है कि विक्रेता पक्ष ने दूसरी जगह जमीन देने का वादा किया था, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। अब पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अमित कुमार के मुताबिक, सिंचाई विभाग की भूमि को नुकसान पहुंचाकर बेचने के मामले में यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।


फिलहाल, 14 साल पुराने इस जमीन घोटाले में अब कानूनी शिकंजा कस चुका है। देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या बड़े खुलासे होते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties