उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बंद सड़कों को जल्द खोलने और जरूरी सेवाओं की तुरंत बहाली पर सरकार का फोकस है।
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और इसी के साथ सरकार भी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वही लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। वही तड़के ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हालात की पूरी जानकारी ली…जिसमें सड़कों की स्थिति, नदियों का जलस्तर, जलभराव और राहत कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीएम धामी ने साफ कहा है कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में एक पल की भी देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे बड़ा फोकस है… बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलना। इसके लिए जेसीबी, पोकलेन और जरूरी मशीनरी को पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवागमन जल्दी से जल्दी सामान्य हो सके।
इतना ही नहीं…हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर दूर-दराज और आपदा प्रभावित इलाकों में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। इसी के साथ बिजली, पानी और संचार सेवाओं को लेकर भी सरकार सख्त है और निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं भी सेवाएं बाधित होती हैं, तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत बहाल किया जाए। चारधाम यात्रा को देखते हुए भी खास सतर्कता बरती जा रही है…यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए कहा गया है कि खराब मौसम में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए।