उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड समय में परीक्षाफल जारी कर नया इतिहास रच दिया। 76 केंद्रों पर आयोजित परीक्षाओं के 323 परिणाम मात्र 20 दिनों में घोषित किए गए।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिसमे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, प्रशासनिक और शिक्षार्थी-केंद्रित क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।उन्होंने ये भी बताया कि दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक प्रदेशभर के 76 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। जिसमे कुल 39 परीक्षा दिवसों में सभी परीक्षाएं संपन्न कराई गईं।
आपको बता दे सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि विश्वविद्यालय ने रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित किए हैं। तो वही कुल 323 परीक्षाफलों को मात्र 20 दिनों के भीतर और केवल 15 कार्यदिवसों में जारी कर दिया गया। 30 अप्रैल 2026 तक सभी परीक्षाफल घोषित कर दिए गए हैं, जिससे विश्वविद्यालय ने समयबद्ध परिणाम घोषणा का एक नया मानदंड स्थापित किया है। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।