उत्तराखंड में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, महिला को मारी गोली

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली पड़ोसी विवाद ने खूनी रूप तब ले लिया जब पालतू कुत्ते के भौंकने को लेकर चल रही रंजिश इतनी बढ़ गई कि एक महिला को गोली मार दी गई।

उत्तराखंड में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, महिला को मारी गोली
JJN News Adverties

उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के सितारगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली पड़ोसी विवाद ने खूनी रूप तब ले लिया जब पालतू कुत्ते के भौंकने को लेकर चल रही रंजिश इतनी बढ़ गई कि एक महिला को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुबह के वक्त पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह हथियार लेकर लौटा और फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान एक महिला को पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच यह विवाद कई महीनों से चल रहा था। 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। साथ ही इलाके में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties