नैनीताल में रिश्वतखोर कांस्टेबल गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा!!

उत्तराखंड सतर्कता विभाग ने नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को 45,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नैनीताल में रिश्वतखोर कांस्टेबल गिरफ्तार,   विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह सरकारी खनन पट्टे से आरबीएम निकालने का कार्य करता है और खनन सामग्री को स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है।

आरोप है कि थाना बेतालघाट में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह लगातार वाहनों को रोककर चालान और सीज करने की धमकी दे रहा था। शिकायतकर्ता का कहना था कि वाहनों के संचालन में बाधा न डालने के बदले आरोपी कांस्टेबल ने 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।शिकायत की जांच के बाद मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी कांस्टेबल दीपक सिंह को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में थाना बेतालघाट में तैनात था और हल्द्वानी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।फिलहाल विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties