उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट! जानिए मौसम विभाग का अनुमान !!

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की खबर है। जानिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनी।

 उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट! जानिए मौसम विभाग का अनुमान !!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दरअसल मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, आकाशीय बिजली और कम समय में तेज बारिश का खतरा बना हुआ है।

इतना ही नहीं लगातार बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। आपको बता दे पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में नेगल गाड़ पर बना अस्थायी पुल तेज बहाव में बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। इसी के साथ मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं लोगों से नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

JJN News Adverties