पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर हल्द्वानी में "गाँव के गौरव" सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और राष्ट्र सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया
पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस के अवसर पर हल्द्वानी के चाँदपुर मायारामपुर में "गाँव के गौरव" सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
तो वही भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और वरिष्ठ समाजसेवी मनोज पाठक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, आशा कार्यकर्त्रियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, पूर्व सैनिकों और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को "गाँव के गौरव" सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज पाठक ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर केवल जन्मदिवस मनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों को सम्मान देने के लिए होने चाहिए जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के साथ हुआ।