हल्द्वानी में पुल की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों का हल्लाबोल !

हल्द्वानी..ग्रामीणों ने पुल और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में सुखी नदी में पानी बढ़ने से गांव का संपर्क टूट जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

हल्द्वानी में पुल की मांग को लेकर गुस्साए ग्रामीणों का हल्लाबोल !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के विजयपुर गांव से अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। दरअसल, गौलापार क्षेत्र स्थित विजयपुर गांव में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुल और सड़क निर्माण की मांग उठाई है। वही ग्रामीणों का कहना है कि आजादी से पहले का राजस्व गांव होने के बावजूद आज तक यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं।
 

ग्रामीणों के मुताबिक गांव सुखी नदी से घिरा हुआ है और बरसात के समय नदी में अचानक तेज पानी आने से पूरे गांव की आवाजाही ठप हो जाती है। बताया जा रहा की हालात ऐसे बन जाते हैं कि बच्चे कई दिनों तक स्कूल नहीं जा पाते और लोगों को जरूरी कामों के लिए भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
 

साथ ही गांव वालों का आरोप है कि वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। इस बार ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो 1 जून से पूरे गांव के लोग बुधपार में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties