लालकुआं में बिजली कटौती से भड़का युवक VIRAL VIDEO बना चर्चा का विषय

लालकुआं में बिजली संकट को लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विरोध के इस अनोखे तरीके ने इलाके की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है।

लालकुआं में बिजली कटौती से भड़का युवक VIRAL VIDEO बना चर्चा का विषय
JJN News Adverties

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विधायक मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। पहले गांव की बदहाल सड़क को लेकर एक महिला ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी, वहीं अब बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।



दरअसल, वायरल वीडियो में युवक विधायक के शिलान्यास स्थल पर लगे बल्ब फोड़ते हुए अपना विरोध दर्ज कराता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वो कहता है, "तुम नारियल फोड़ रहे हो और मैं बल्ब फोड़कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा हूं। युवक का आरोप है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। वीडियो में युवक आगे कहता है कि "अब तुम्हारा समय पूरा हो गया है, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है।" साथ ही उसने सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए।


गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी क्षेत्र की एक महिला ने गांव की खराब सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। वही अब बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आए इस वीडियो ने क्षेत्र में जनता के बढ़ते असंतोष की चर्चा तेज कर दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये जनाक्रोश स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

JJN News Adverties