उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में गर्मी

देहरादून से मौसम अपडेट: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में गर्मी
JJN News Adverties

देहरादून से मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है, जहां उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक का एहसास हो रहा है। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते गर्मी का असर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

फिलहाल केदारनाथ धाम में अभी भी भारी बर्फबारी के चलते करीब 4 फीट बर्फ जमी हुई है और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जारी हैं।

ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties