उत्तराखंड... 7 जिलों में बारिश-गरज के आसार, मैदानी इलाकों में लू का कहर जारी !

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यूपी में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड... 7 जिलों में बारिश-गरज के आसार, मैदानी इलाकों में लू का कहर जारी !
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पहाड़ी जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बता दे , मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
 

वही दूसरी ओर यूपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां लखनऊ से लेकर वाराणसी तक लोग भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं। साथ ही कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिसके चलते मौसम विभाग ने हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है।


दरअसल, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तराखंड में प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं और आने वाले दिनों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties