हल्द्वानी में वीकेंड ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस ने खास डायवर्जन प्लान लागू किया है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि पर्यटकों के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।
हल्द्वानी में वीकेंड पर बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने खास ट्रैफिक प्लान लागू किया है। आपको बतादे की कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यह डायवर्जन प्लान हर शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगा।साथ ही पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा, जिससे मुख्य मार्गों पर दबाव कम किया जा सके। वहीं, हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन अपने रूट से चल सकेंगे, जबकि अन्य वाहनों को ट्रैफिक के अनुसार भवाली में रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। बता दे, की पर्यटकों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। जहाँ भीमताल से कैंची धाम जाने वाले वाहनों को विकास भवन पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। वहीं, नैनीताल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भवाली सैनेटोरियम पार्किंग से शटल सुविधा दी जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।