हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित Malabar Gold & Diamonds शोरूम में ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला स्टाफ को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी के सबसे पॉश इलाके नैनीताल रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया… जब मशहूर Malabar Gold & Diamonds शोरूम में करोड़ों के गहनों के बीच चोरी की खबर सामने आई। चौंकाने वाली बात ये रही कि शक किसी बाहरी पर नहीं… बल्कि शोरूम की ही महिला स्टाफ पर जा पहुंचा।
दरअसल, मंगलवार को शोरूम से सोने की ज्वेलरी चोरी होने का मामला सामने आया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हैरानी की बात ये रही की शुरुआती जांच में महिला कर्मचारी संदिग्ध पाई गयी, ,जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया।
वहीं, पुलिस अब शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि आखिर चोरी की वारदात कैसे हुई और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है। इधर, जैसे ही चोरी की खबर फैली, शोरूम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।