उत्तराखंड.. युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश !

हरिद्वार में एक युवती ने कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

उत्तराखंड.. युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश !
JJN News Adverties

उत्तराखंड के हरिद्वार से हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसे कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया, इतना ही नहीं बल्कि..नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया ।


दरअसल, पीड़िता हरियाणा के करनाल की रहने वाली है और कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वही अप्रैल महीने में वो हरिद्वार के पिरान कलियर पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई। आरोप है कि दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर रायपुर क्षेत्र के एक कमरे में ले गए, जहां पहले से एक महिला मौजूद थी।


पीड़िता का कहना है कि वहां उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। हैरानी की बायत ये रही की इसके बाद उसे करीब पांच दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं… आरोपी की पत्नी पर दूसरे लोगों को बुलाकर उसका शोषण कराने और उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है। बता दे, किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर हरियाणा पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पिरान कलियर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।


फिलहाल पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties