कांवड़ मेले में सुरक्षा का कड़ा घेरा 10 ड्रोन और 6000 जवान तैनात

हरिद्वार में कांवड़ मेला 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में 6000 पुलिस जवान, 10 ड्रोन कैमरे और 13 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेंगी।

कांवड़ मेले में सुरक्षा का कड़ा घेरा 10 ड्रोन और 6000 जवान तैनात
JJN News Adverties

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांवड़ मेला 2026 को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दे, कांवड़ मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 6000 पुलिस जवानों के साथ-साथ 10 ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 13 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की भी सुरक्षा में तैनाती रहेगी। वही मेला कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान ADG LAW AND ORDER V. Murugesan ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अफवाहों पर तुरंत रोक लगाना बेहद जरूरी है।


वहीं IG गढ़वाल ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, भड़काऊ गानों और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने पर भी जोर दिया गया है। कुल मिलाकर इस बार कांवड़ मेला हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

JJN News Adverties