हरिद्वार में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, भगवानपुर क्षेत्र में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बता दे, महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया। पीड़िता के परिजनों ने 18 जून को पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।
वही शिकायत के आधार पर कोतवाली में BNS की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर और प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 19 जून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। वहीं मामले की जांच भी जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।