सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन  94 Loudspeakers हटाए

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर 94 लाउडस्पीकर हटवाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन  94 Loudspeakers हटाए
JJN News Adverties

हरिद्वार में आज कई धार्मिक स्थलों पर अचानक पुलिस की टीम पहुंची... और देखते ही देखते दर्जनों Loudspeaker हटने लगे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को यह बड़ा अभियान चलाना पड़ा? 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाते हुए धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई। इस दौरान तय मानकों से अधिक ध्वनि में संचालित हो रहे कुल 94 लाउडस्पीकर हटवा दिए गए।


बता दे , ये अभियान एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस के मुताबिक शहर क्षेत्र से 31 और देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकर हटाए गए। साथ ही संबंधित प्रबंधकों और समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना सक्षम अनुमति और निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन किए बिना किसी भी लाउडस्पीकर का संचालन नहीं किया जाएगा।


वही पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और शासन की गाइडलाइन के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही साफ चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties