सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शव जंगल में गड्ढे में दबाए गए मिले।
धर्मनगरी हरिद्वार से सावन के पवित्र महीने में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बता दे, यहां शिव मंदिर में रह रहे दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर उनके शव जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए। जैसे ही इस खौफनाक घटना का खुलासा हुआ, इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया है। दरअसल, मामला पथरी थाना क्षेत्र के पथरेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां मंदिर में रहने वाले दो साधु—सेवागिरी और उत्तम गिरी—अचानक लापता हो गए। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला, तो मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को सूचना दी। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मंदिर के पास जंगल में एक संदिग्ध जगह पर खुदाई कराई गई… और यहीं से सामने आया इस पूरे मामले का खौफनाक सच।
जहां खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए, जिन्हें गड्ढा खोदकर दबाया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक साधु की गला दबाकर हत्या की गई, जबकि दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस को मंदिर के मुख्य पुजारी पर शक है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और दावा किया जा रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।