इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर का दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति-ससुरालियों पर मुकदमा !

हरिद्वार में आयकर विभाग की एक IRS अधिकारी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप। शादी के बाद से लगातार प्रताड़ना दी जा रही थी।

इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर का दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति-ससुरालियों पर मुकदमा !
JJN News Adverties

हरिद्वार में इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर ने अपने ही पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसने रिश्तों और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कनखल थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पीड़िता यानि IRS अधिकारी ने अपने पति शशांक जौहरी और अन्य पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी जैसे आरोप लगाए हैं। 
 

पीड़िता के मुताबिक, साल 2018 में shadi dot com के जरिए उनकी पहचान आरोपी से हुई थी, जिसने खुद को वकील बताया था। लेकिन शादी के बाद पता चला कि वो वकील नहीं है। जिसके बाद 2019 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि शादी में 60 से 70 लाख रुपये खर्च किए गए, इसके बावजूद एक करोड़ रुपये और संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की गई।
 

पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि पति ने कई बार मारपीट की और गैस सिलेंडर से आग लगाने की कोशिश की, साथ ही बच्चे को जान से मारने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धमकियां दीं। जिस कारण लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चों के साथ हरिद्वार स्थित मायके आ गई हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और एक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties