कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 25 लाख शिवभक्त ले गए गंगाजल

कांवड़ यात्रा तीसरे दिन भी आस्था के साथ जारी है, जहां लाखों कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। हरकी पैड़ी समेत प्रमुख घाटों और मार्गों पर भारी भीड़ है।

कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब 25 लाख शिवभक्त ले गए गंगाजल
JJN News Adverties

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी है। वही यात्रा के तीसरे दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। दरअसल, दिल्ली हाईवे, नहर पटरी और अन्य प्रमुख रास्तों पर हर तरफ ‘बोल बम’ के जयकारे गूंज रहे हैं और शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के शुरुआती दो दिनों में ही करीब 25 लाख कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।


इसी के साथ हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां श्रद्धालु गंगा स्नान कर विधि-विधान से गंगाजल भर रहे हैं और अपने शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी की जा रही है और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे अनुशासन बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल वे भगवान शिव की भक्ति के साथ हरिद्वार आते हैं और गंगाजल लेकर अपने क्षेत्रों में जलाभिषेक करते हैं। प्रशासन का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

JJN News Adverties