हाईटेंशन लाइन गिरते ही धधका ट्रक, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

रुड़की में राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक पर हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। फायर सर्विस और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

हाईटेंशन लाइन गिरते ही धधका ट्रक, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
JJN News Adverties

उत्तराखंड के रुड़की में राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से अचानक भीषण आग लग गई। इसके बाद आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

आपको बता दे जांच के दौरान पता चला कि बिजली लाइन अभी भी चालू थी। ऐसे में फायर कर्मियों ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बंद कराई और इसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। वहीं समय रहते की गई कार्रवाई से ट्रक के डीजल टैंक को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि आग में ट्रक को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात ये रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। साथ ही फायर सर्विस की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

JJN News Adverties