अब पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता इस कंपनी ने घटाए ₹5 तक दाम

महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।

अब पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता इस कंपनी ने घटाए ₹5 तक दाम
JJN News Adverties

लंबे समय से महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर नज़र आ रही है। दरअसल,  निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है,जिससे देश भर में बड़ी राहत है। बता दे, नई दरें आज से देशभर में कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं।


बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य हुई, जिसके चलते Crude Oil सस्ता हुआ और इसका फायदा अब ग्राहकों को भी दिया जा रहा है। साथ ही देशभर में नायरा एनर्जी के 7 हजार से अधिक पेट्रोल पंपों पर ग्राहक नई कीमतों का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि ये राहत फिलहाल केवल नायरा एनर्जी के ग्राहकों के लिए है।


वहीं, सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। ऐसे में यदि आप नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाते हैं, तो आज से आपको पेट्रोल और डीजल दोनों पर सीधी बचत का फायदा मिलेगा।

JJN News Adverties