हरिद्वार के रुड़की तहसील परिसर में विजिलेंस टीम ने एक पीआरडी जवान को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
हरिद्वार के रुड़की तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीआरडी जवान को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, तहसील में तैनात पीआरडी जवान संदीप को एक व्यक्ति से 20 रुपये लेते समय ट्रैप किया गया। बताया जा रहा है कि ये रकम कथित तौर पर “चाय-पानी” के नाम पर ली जा रही थी।
वहीं कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी के साथ मामले की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि शिकायत किस आधार पर की गई थी और रिश्वत लेने की परिस्थितियां क्या थीं।