नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश!  आरोपी ऐसे हुआ गिरफ़्तार 

हरिद्वार के रुड़की में नाबालिग लड़की के अपहरण और कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन उर्फ प्लास्टिक को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश!  आरोपी ऐसे हुआ गिरफ़्तार 
JJN News Adverties

हरिद्वार के रुड़की से एक गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने रुड़की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि हसन उर्फ प्लास्टिक, निवासी ग्राम जबरदस्तपुर, नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे धमकाते हुए कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया।


वही शिकायत के आधार पर रुड़की कोतवाली में BNS और POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बता दे, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने लगातार तलाश और छापेमारी के बाद आरोपी हसन को रेलवे पुल के पास, लढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties