हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप
हरिद्वार से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आपको बता दे की धर्मनगरी के कनखल क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में खेल के मैदान से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहाँ तैनात एक तीरंदाजी कोच पर अपनी ही 14 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। तो वही बताया जा रहा है कि यह वारदात पिछले साल अक्टूबर की है, जब आरोपी ने छात्रा को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
तो वहीं खौफ के साए में जी रही नाबालिग ने हाल ही में हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और इस पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है वही अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। और स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुई इस घटना ने स्थानीय अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।