हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 14 लोगों को हिरासत में लिया गया, 7000 रुपये जुर्माना वसूला गया और 3 वाहन सीज किए गए।
उत्तराखंड में पुलिस का सख्त एक्शन शुरू हो चुका है, जहां सड़क किनारे जाम छलकाना अब भारी पड़ेगा।दरअसल, मामला हरिद्वार से उठा, जहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा की बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग शराब के नशे में राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। इसी को देखते हुए बहादराबाद कोतवाली पुलिस के विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक जगहों, ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 7000 रुपए का जुर्माना वसूला गया, वहीं 3 वाहनों को भी सीज किया गया।
बहराल पुलिस ने सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।